Uncategorized

गुना पत्थरबाजी के मामले में बीजेपी पार्षद समेत 10 पर FIR

गुना. हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शनिवार को गुना में निकाले गये जुलूस पर किये पथराव के मामले में मंगलवार को पुलिस ने दूसरे पक्ष पर भी एफआईआर दर्ज की है। इसमें मस्जिद सामने नारेबाजी करते हुए हंगामा करने वालों का आरोपी बनाया गया है। जिसमें आयोजक भाजपा पार्षद समेत 4 नामजद और 10 अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस ने पहले सिर्फ एक पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और साथ ही सोमवार को चक्काजाम करने वाले हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्त्ताओं पर भी शांति भंग करने का मामला दर्ज किया गया है।
पथराव के 17 आरोपी गिरफ्तार
हनुमान जन्मोत्सव पर शिवाजीनगर माता मंदिर से निकला जुलूस शाम 7.30 कर्नलगंज मस्जिद के पास पहुंचा। जहां जुलूस पर पथराव हुआ और इसके बाद दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गयी है। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया है। इस घटना में वार्ड 6 के भाजपा पार्षद ओमप्रकाश कुशवाह उर्फ गब्बर की शिकायत पर पहले विक्की पठान, आमीन खान, गुड्डू खान, तौफीक खान और 15-20 अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गयी थी। अभी तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
17 आरोपी गिरफ्तार
हनुमान जयंती पर शिवाजी नगर माता मंदिर से निकला जुलूस शाम 7:30 बजे कर्नलगंज मस्जिद के पास पहुंचा, जहां जुलूस पर पथराव हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना में वार्ड 6 के भाजपा पार्षद ओमप्रकाश कुशवाह उर्फ गब्बर की शिकायत पर पहले विक्की पठान, आमीन खान, गुड्डू खान, तौफीक खान और 15-20 अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा जैसी गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई थी। अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *