मिर्ची झोंक कर सराफा व्यापारी से 27 लाख रूपये की लूट, 250 ग्राम सोना और 7 किलो चांदी लूटी
दतिया. कस्बा बड़ौनी के एक सराफा व्यापारी और उसके कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और साथ ही व्यापारी की पैर में गोली मार दी, बदमाश लगभग 20 लाख रूपये से ज्यादा कीमत का 250 ग्राम सोना और 7 लाख रूपये की 7 किलो चांदी लूटरकर ले गये।
घटना शनिवार की शाम लगभग 7 बजे की है। ज्वैलर्स की दुकान के मालिक ऋषम सोनी 25, अपनी दुकान बन्द कर्मचारी हृदेश पटेल के साथ घर जा रहे थे। भैरव मंदिर के पास बाइक सवार 3-4 बदमाश ने उन्हें रोका, बदमाशों ने दोनों की आंखों में मिची झोंक दी और ऋषभी के पैर में गोली मार दी और इसके बाद वह जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गये।
घायल ऋषभ की हालत खतरे से बाहर
घायल ऋषभ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दतिया एएसपी सुनील शिवहरे ने बताया है कि व्यापारी दुकान बन्द कर घर वापिस लौट रहा था। तभी 3 बदमाशों ने रास्ता रोका, पहले उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और फिर छीना झपटी के दौरान बदमाशों ने पैेर में गोली मार दी। घायल खतरे से बाहर है। मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच की जा रही है।
छीना-झपटी के बीच मारी गोली
घायल ऋषम ने आगे बताया कि दुकान से लगभग 200 मीटर की दूरी पर कस्बे में स्थित भैरव मंदिर के पास पहुंचे। इस बीच बाइक से 3 से 4 बदमाश उनके पास पहुंचे और बिना बात किये सीधे आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। बैग छीनने के दौरान झूमा झटकी हुई इसके बाद एक बदमाश ने उनके पैेर में गोली मार दी और बैग लूटकर फरार हो गये।

