सिविल हॉस्पिटल हजीरा में 4 जनवरी को होगा आईसीयू एवं सीटी स्कैन का शुभारंभ

ग्वालियर – प्रतिष्ठित निजी एवं सरकारी अस्पतालों जैसी साफ-सफाई व चिकित्सकीय सुविधाओं से सुसज्जित सिविल हॉस्पिटल हजीरा में 4 जनवरी को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के नए आयाम जुड़ने जा रहे हैं। इस दिन प्रात: 10.30 बजे सिविल हॉस्पिटल हजीरा में अत्याधुनिक सीटी स्कैन एवं आईसीयू का लोकार्पण व शुभारंभ होगा। साथ ही नि:शुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ भी इस अवसर पर होगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की विशेष पहल व प्रयासों से सीएसआर फंड, देवेन्द्र सिंह तोमर स्मृति न्यास तथा राज्य शासन व जन सहयोग से अस्पताल में यह सुविधायें उपलब्ध होने जा रही हैं। सिविल हॉस्पिटल में आईसीयू एवं सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराकर समाज के लिए प्रेरणादायी पहल की है।
गुरुवार को सिविल अस्पताल हजीरा का भ्रमण कर 4 जनवरी को आयोजित होने जा रहे लोकार्पण व शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का और विस्तार करने पर चर्चा की।
सिविल अस्पताल हजीरा की ओपीडी में प्रतिदिन एक हजार से लेकर 1500 मरीज स्वास्थ्य परीक्षण के लिये आते हैं, यह संख्या जिला चिकित्सालय मुरार की ओपीडी के लगभग बराबर हैं। इसलिए सिविल हॉस्पिटल हजीरा को भी जिला चिकित्सालय के समकक्ष क दर्जा दिलाने के लिये प्रस्ताव शासन को भेजें, जिससे हजीरा अस्पताल को भी मानव संसाधन के साथ-साथ जिला चिकित्सालय के अनुरूप अन्य स्वास्थ्य सुविधायें मिल सकें। उन्होंने जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की ड्यूटी के लिये प्रात: 9 बजे से शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित करने के लिये भी शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कही। साथ ही अस्पताल परिसर में सुरक्षा के लिये पुलिस चौकी स्थापित करने की कार्रवाई करने के लिये भी कहा।
सिविल हॉस्पिटल हजीरा में आईसीयू, बच्चों की आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, अल्ट्रासाउण्ड और एमआरआई कक्ष, पुरुष व महिला रोगी वार्ड एवं डायलेसिस कक्ष सहित अस्पताल की अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *