ग्वालियर में कांग्रेस बहुत मजबूत है – हिना कावंरे
ग्वालियर – महानगर में कांग्रेस संगठन के कार्यो को और अधिक गति प्रदान करने, महानगर में जनता से जुड़े मुद्दो को लेकर आगामी दिनो में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जाने वाले आदोंलनो, धरना, प्रदर्शन कार्यक्रर्मो की रूपरेखा तैयार करने एवं संगठनात्मक चर्चा करने के लिए कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर ग्वालियर प्रभारी हिना कांवरे के मुख्यातिथ्य शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता एवं राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, सुरेश राजे, ग्वालियर सह प्रभारी मेवाराम जाटव, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, प्रवीण पाठक की उपस्थिति में कांग्रेस साधारण सभा की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के प्रारंभ में मुख्य अतिथि महोदया एवं अतिथियों ने कांग्रेस भवन में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की प्रतिमांओ पर सूत की माला पहनाई एवं अभी हाल ही में कुछ दिन पूर्व दिवंगत हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रृद्धांजली देकर बैठक प्रारंभ हुई।बैठक का संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल ने किया एवं आभार महिला काँग्रेस अध्यक्षा श्रीमती मीनू परिहार द्वारा व्यक्त किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए ग्वालियर प्रभारी हिना कांवरे ने कहा कि कांग्रेस की साधारण सभा की बैठक में संख्याबल को देखकर ही पता चलता है कि ग्वालियर में कांग्रेस बहुत मजबूत है, हम सभी को साथ मिलकर देश, प्रदेश और अपने शहर के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहना है, जनता से जुड़े मुद्दो को प्रमुखता से सामने लाकर राहत दिलाना है, आज वर्तमान परिस्थितियों में देश के हालत निरंतर बिगड़ते जा रहें है, चारो तरफ केवल दिखावे का काम रह गया हे, होता कुछ और है और दिखाया कुछ ओर ही जाता है, और प्रदेश की भोलीभाली जनता इस बहकावें में आ जाती है, महंगाई चरम सीमा पर है, और प्रदेश सरकार कर्ज पर कर्ज लेती जा रही है, सरकारी विभागों में समय पर वेतन नहीं मिल पा रहें है, अपराधी राज अपने पैर पसारते जा रहें है, सरकार द्वारा घोषणांओ पर घोषणा की जा रही है, परंतु धरातल पर कुछ नहीं है, जनता को इनकी कथनी और करनी के अंतर को समझाना है, देश और प्रदेश को विकास प्रगती की और ले जाना है।
