हनीट्रैप -ज्योतिषी को बहू ने हनीट्रैप से बचाया, नौकरानी 4 करोड़ रूपये ऐंठ चुकी थी

उज्जैन. यह कहना है उज्जैन निवासी ज्योतिषी के बेटे का, बेटे ने बताया कि जब उसकी पत्नी को नौकरानी पर संदेह हुआ तो उसने नौकरानी का फोन लिया और उसके डिलीट कियेगये कॉल रिकॉर्डिंग को रिकवर कराया। हम दोनों ने 108 कॉल रिकॉर्डिंग सुनी तो पता चला घर की नौकरानी ही ब्लैकमेलर थी।
दरअसल, उज्जैन के अलखधाम नगर में वाले बुजुर्ग ज्योतिषी को हनीट्रैप में फंसाकर नौकरानी ने पिछले 3 वर्ष में लगभग 4 करोड़ रूपये ऐंठ लिये थे। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने नौकरानी पिंकी, उसकी मां सजनबाई और बहन रजनी पाटीदार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 45 लाख नगद और 55 लाख की ज्वलेरी बरामद किये है। पुलिस को इनके 2 साथियों की तलाश है।
पिंकी के खिलाफ पापा कुछ नहीं सुनते
ज्योतिषी के बेटे ने बताया कि पिंकी उनके घर पर पिछले 8-10 वर्षो से काम कर रही थी। कोविड के वक्त उसने काम छोड़ दिया था। 3 वर्ष पहले काम पर लौटी। हमें तो उसका काम पसन्द नहीं था, 2 वर्ष पहले ही मैंने पापा को कहा था कि उसे काम से निकाल दो। वह सिर्फ पापा के रूम की और ड्राइंग रूम की साफ-सफाई करती थी। पापा उसके सखिलाफ कुछ नहीं सुनते थे। जब भी वह आती थी हमारे रूम का सामन चोरी हो जाता था। यह जहां काम करती थी, वहां भी चोरी करती थी। उसने पिता की सोने की चेन भी छींनकर अपने प्रेमी को दे दी थी।
मोबाइल से ब्लैकमेलिंग का खुलासा
एक दिन पापा के पास 10 लाख रूपये देने का फोन आया था। पापा ने 4.50 लाख रूपये की व्यवस्था की। पिंकी पैसे लेकर घर चली गयी थी। इस बारने में जब हमें पता चला तो मैंने पापा से पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। उस दिन मुझे शक हुआ तो पापा प्रॉपर्टी बेचते थे तो यह पता था। उनसे जब इस संबंध में पूछते थे। तो कहते थे कि मैं दूसरी प्रॉपर्टी खरीद रहा हूं। तुम्हें कुछ नहीं मालूम है, तुम्हें क्यों बताऊं।
हमने पिंकी को घर बुलाया तो उसने कहा कि मैं तो तुम्हारे पापा की हेल्प कर रही हूं। उसने बताया कि 4.50 लाख रूपये मैंने ब्लैकमेलर को दे दिये। हमने पूछा कि कौन ब्लैकमेल कर रहा है तो बोली कि पता नहीं। आपके पास के पास फोन आते हैं और वह मुझे पैसे देते है। मैं ब्लैकमेलर को जाकर दे आती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *