100 करोड़ के सौरभ शर्मा का गुजरात कनेक्शन

भोपाल. प्रदेशभर में चर्चा का केंद्र बन चुका परिवहन विभाग का पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा अभी भी जांच एजेंसियों की पकड़ से बाहर है। उसे पकडऩे लोकायुक्त ने दो समन और आयकर ने लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर रखा है, इसके बावजूद उसकी लोकेशन पता नहीं लगी। पर ऐसे लोग खुलकर सामने आने लगे हैं जो, कभी सौरभ से जुड़े रहे, पर बाद में उससे दूरी बना ली। ऐसे लोग एजेंसियों से उसकी जानकारी साझा कर रहे हैं।
सौरभ का गुजरात से कनेक्शन
कार्रवाई की भनक के बाद सौरभ अपने राजदार शरद जायसवाल के साथ लैंडरोवर कंपनी की गुजरात नंबर की डिस्कवरी गाड़ी से भागा। गाड़ी सौरभ की पसंदीदा थी। लंबी दूरी का सफर इसी से करता था। नंबर प्लेट वीआइपी बना रखी थी। गाड़ी का नंबर जीजे 23 सीबी 0012 है, पर उसने नंबर प्लेट में सिर्फ 12 लिखवा रखा था। सौरभ का हाईप्रोफाइल लोगों में बैठना था। यह गाड़ी अक्सर चार इमली में पावरफुल लोगों के बंगलों के इर्द गिर्द दिखती। सौरभ किसी करीबी के घर जाता तो गाड़ी उसके घर के मुख्य द्वार से पहले ही पार्क करवाकर मेन गेट तक पैदल जाता।
पड़ताल में भरूच का निकला गाड़ी का रजिस्ट्रेशन
पड़ताल की तो ये गाड़ी शरद जायसवाल की निकली। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन भरूच से हुआ। गाड़ी 6 साल 4 माह पुरानी है। रजिस्ट्रेशन 29 अगस्त 2018 को हुआ। गौरतलब है कि सौरभ गाड़ी और जमीन अपने खास लोगों के नाम खरीदता था। सौरभ व शरद के गुजरात में भी कारोबार होने की सूचना है। एजेंसियों को इनपुट मिला है कि सौरभ देश में ही है। वह लोकायुक्त की कार्रवाई के दूसरे दिन ही भारत आ गया। अब परिजनों के जरिए अग्रिम जमानत जैसी प्रक्रिया में जुटा है।
ये 4 और राजदार
आरटीआइ एक्टिविस्ट संकेत साहू ने सीएम, लोकायुक्त और डीजीपी से सौरभ के राजदार 4आरक्षकों की शिकायत की गई है। सौरभ इन्हीं आरक्षकों को चेकपोस्ट पर तैनात करता था। नाकों का पूरा सिस्टम यहीं संभालते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *