Uncategorized

श्रीहरिहर मंदिर या जामा मस्जिद है? भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क बोले मस्जिद थी मस्जिद है और……..

संभल. उत्तरप्रदेश के संभल की जामा मस्जिद के श्रीहरिहर मंदिर होने का दावा किया गया है। संभल में श्रीहरिहर हमारी आस्था का केन्द्र है। ऐसी मान्यता है कि कल्कि अवतार संभल में होगा। 1529 में बाबर ने यहां मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई थी। उसकी को लेकर दावा पेश किया गया है। बकौल विष्णु शंकर जैन संभल की सिविल जज सीनियर डिवीजन के आदेश पर एडवोकेट कमीशन की सर्वे कार्यवाही शुरू हुई है। अभी इसमें काफी चीजें अधूरी रह गयी है और बहुत सारे फीचर्स की स्टडी ओना शेष है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्यवाही अभी आगे बढ़ेगी और इस कार्यवाही को आगे बढ़ाने के लिये हम लोग प्रशासन का ेअब प्रत्यावेदन देंगें।
एडवोकेट विष्णुशंकर जैन ने आगे कहा है कि महत्वपूर्ण बात यह है कि यह नॉन इनवेजिव सर्वे है। इसमें केवल फोटोग्राफर और कैमरामैन अन्दर गये थी। इसके अलावा जिला मजिस्ट्रेट और प्रशासन की टीम यहां मौजूद थी। लेकिन मस्जिद कमेटी के लोग बहुत अधिक मात्रा में मौजूद थे। जिनके लिये अन्दर मौजूद होने की अनुमति नहीं थी। सर्वे के दौरान वह (मुस्लिम पक्ष) के लोग मौजूद थे। दोनों ही पक्ष सर्वे के दौरान मौजूद थे। दोनों ही पक्षों की मौजूदगी में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी हुई है। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रशासन की ओर जो भी जरूरी कदम थे। वह उठाये गये हैं। लेकिन इसके आगे का काम एडवोकेट कमिश्नर का है।

इसको लेकर हिन्दू पक्ष ने कोर्ट में याचिका लगाई थी। मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर सर्वे किया गया। एडवोकेट कमीशन की टीम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मस्जिद के अन्दर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की। इस बीच माहौल तनावपूर्ण रहा। मुस्लिम पक्ष ने याचिकाकर्त्ता को मस्जिद में प्रवेश से रोक दिया।ि जबकि मस्जिद के बाहर भारी भीड़ के नारे लगाती नजर आयी।
मंगलवार की दोपहर चंदौसी स्थिति सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह के न्यायालय में पेश किये गये दावे पर अदालत ने संभल की जामा मस्जिद के एडवोकेट कमीशन का आदेश दिया और इसकेबाद मंगलवार की शाम को एडवोकेट कमीशन की टीम मस्जिद का सर्वे करने के लिये प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जामा मस्जिद पर पहुंची। यहां एडवोकेट कमीशन के साथ ही हिन्दू पक्ष और मुस्लिम पक्ष के वकील की मौजूदगी में मस्जिद के भीतर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गयी। इसके बाद लगभग 2 घंटे तक टीम ने सर्वे किया।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और काक्षी की ज्ञानवापी का केस कोर्ट में दायर होने के बाद अब यूपी के संभल में स्थित जामा मंस्जिद को पूर्व में श्रीहरिहर मंदिर होने का दावा किया गया है। मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन ने संभल जिले की चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में याचिका लगाई थी। इस पर कोर्ट ने 2 घंटे के अन्दर ही दोपहर 3 बजे एडवोकेट कमीशन कराने का आदेश जारी कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *