Newsराजनीतिराज्य

अब झांसी से धौलपुर के बीच 160 किमी की रफ्तार से सेमी बुलेट ट्रेन

नई दिल्ली. मौजूदा समय में देशभर में सबसे तेज ट्रेन सिर्फ एक ही सेक्शन पर 160 किमी की रफ्तार से चलती है। वह है दिल्ली-आगरा के बीच का सेक्शन। देश में बाकी स्थानों पर रेल की अधिकतम रफ्तार 130 किमी या इससे भी कम है। अब दो स्थानों पर 160 किमी की रफ्तार से रेल चलाने की तैयारी रेलवे ने शुरू कर दी है और यह दोनों ही सेक्शन झांसी मण्डल के अधीन आते हैं। इसके लिये ट्रैक पर काम शुरू हो गया है।
सेमी बुलेट चलेगी
रेल मंत्रालय के मुताबिक दो जगह सेमी बुलेट रेल चलाने की तैयारी शुरू हो गयी है। दोनों झांसी मंडल में है। एक है झांसी से कानपुर और दूसरा है झांसी से धौलपुर। इस तरह दिल्ली-आगरा के बाद यह दोनों सेक्शन होंगे। जहां सबसे तेज रेलें दोड़ सकेगी। इसके लिये इन सेक्शन में थिक क वैब स्विच लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद इस सेक्शन के लूप लाइन में रेलों की स्पीड 30 से बढ़कर 50 किमी हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino