दिल्ली चुनाव से पहले आप को लगा झटका, हरशरण सिंह बल्ली बेटे के साथ भाजपा में शामिल
नई दिल्ली. आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पूर्व आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सरदार हरशरणसिंह बल्ली आप पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया है। उनके बेटे सरदार गुरमीत सिंह रिंकू बल्ली ने भी भाजपा ज्वॉइन कर ली है।
हरशरण सिंह बल्ली ने रविवार को दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और उनके पुराने सहयोगी सुभाष और और सुभाष सचदेवा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। उनके बेटे गुरमीत सिंह रिंकू आम आदमी पार्टी के युवा चेहरे थे। उन्होंने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है।

