MP में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण

भोपाल. मध्य प्रदेश में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। यह आरक्षण एमपी में होने वाली सभी नियुक्तियों में दिया जाएगा। कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी है। दरअसल महिला आरक्षण 33 प्रतिशत से बढाकर 35 प्रतिशत कने का निर्णय 3 अक्टूब 2023 को तत्कालीन निशवारज सरकार ने लिया था। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओ से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया था, आदेश तभी से लागू हैं। बताया जा रहा है कि शिवराज सरकार के इस फैसले का कैबिनेट से अनुमोदान नहीं हुआ था। साल भर बाद जब मंत्रालय के अफसरों को इसकी याद आई तो अब जाकर कैबिनेट में प्रस्ताव लाया गया। सीएम मोहन यादव सरकार ने इस फैसले का अनुसमर्थन किया है।
मुख्यमंत्री ने मांगी खाली पदों की जानकारी
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम और लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा, बैठक के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में मानसिक आरोग्यशाला, मंदसौर में कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, वन विभाग में पीएससी से भरे जाने वाले पदों की जानकारी मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *