जुआं के फड़ पुलिस का छापा में मिले 2.25 लाख रूपये और 24 जुआरी बैट्री की लाईट में खेल रहे थे जुआ

भोपाल. गांधीनगर थाना इलाके में स्थित बिशनखेड़ी के जंगल में जुआ खेलते हुए पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक बैटरी, एक लाइट और दो दतियों समेत दांव पर लगे 2.25 लाख रूपये जब्त किये गये है। पूरी कार्यवाही का वीडियो भी सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है। आरोपियों में अधिकांश लोग बैरागढ़ के व्यापारी है।
एसआई अयाज चांदा ने बताया है कि सोमवार की सुबह 4 बजे खबर मिली कि बिशनखेड़ी में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना के बाद साथी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर दविश दी गयी। कुछ जुआरियों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें चारो ओर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। दविश के दौरान मौके पर पाया गया है कि 2 दरियों पर बैठे 24 जुआरी ताश के पत्तों पर हार-जीत पर दांव लगा रहे थे। इसकी वीडियोग्राफी कराई गयी और आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। जहां सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *