LatestNewsराज्य

ग्वालियर में 108 टन गोबर से बनेंगे सबसे बड़े गोवर्धन, CM मोहन यादव करेंगे पूजा

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में पहली बार सरकारी स्तर पर गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य सरकार इस दिन बाकायदा सार्वजनिक अवकाश घोषित कर चुकी है। प्रदेशभर में राज्य के मंत्री और विधायक गोर्वधन पूजा के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ग्वालियर में सबसे बडे गोवर्धन बनाए जा रहे है जिनकी पूजा सीएम मोहन यादव करेंगे। यहां गौ सेवकों का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है जहां मुख्यमंत्री गोसंवर्धन से जुडी बडी सौगात भी दे सकते हैं।
मध्य प्रदेश में साल 2024-24 को गोवंश रक्षा संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। यही कारण है कि इस बार प्रदेशभर में गोवर्धन पूजा का पर्व गोवर्धन महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। ग्वालियर क आदर्श गोशाला में हर साल गोवर्धन पूजा पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस बार यहां सबसे बडे गोवर्धन बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव यहां गो पूजन औ गोवर्धन पूजा करेंगे। वे गौ सेवकों का सम्मान भी करेंगे।
11 फीट ऊंचे गोवर्धन बनाए
ग्वालियर की लाल टिपारा आदर्श गोशाला में इस प्रदेश स्तरीय गोवर्धन महोत्सव की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। यहां 108 टन गोबर से गोवर्धन का निर्माण किया गया है। करीब 11 फीट ऊंचे गोवर्धन बनाए जा रहे हैं जिन्हें शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया। लाल टिपारा आदर्श गोशाला में सीएम डॉ. मोहन यादव गोवर्धन पूजा करेंगे। वे यहां गौसंवर्धन और गोवर्धन पूजा करने का संकल्प दिलाएंगे। इस कार्यक्रम में गौ संवर्धन से जुड़ी बड़ी सौगात देने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
बता दें कि लाल टिपारा आदर्श गोशाला में 10000 से ज्यादा गौवंश हैं। गोशाला का संचालन वृंदावन के संतों द्वारा किया जाता है। यहां को गोवर्धन उत्सव देखने सीमावर्ती उत्तरप्रदेश और राजस्थान के श्रद्धालु भी आते हैं। गोशाला में बायो सीएनजी गैस प्लांट लगाया गया है जिसमें रोज करीब 2000 किलो बायो CNG गैस का उत्पादन होता है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *