एलिवेटेड रोड के लिए गिरवाई से फूलबाग तक के फ्लाई ओवर के लिए होगा सर्वे

ग्वालियर. स्वर्ण रेखा नदी पर बनने वाले एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण का काम जल्द शुरू करने की कवायद चल रही है। जिस कंपनी को इसके निर्माण का ठेका दिया गया है उसने मिट्टी जांच और रूट सर्वे का काम कर लिया है साथ ही अपना प्लांट भी स्थापित कर दिया है। वहीं अब लोक निर्माण विभाग का सेतु संभाग और राजस्व की टीम मिलकर रूट सर्वे के आधार पर जमीन अधिग्रहण के लिए सर्वे कर रही है। ये सर्वे पूरा होने पर स्पष्ट हो सकेगा कि कहां-किस प्वाइंट पर जमीन क कमी से अडंगा लग रहा है और कहां जमीन का अधिग्रहण करने की जरूरत होगी। दूसरे चरण में गिरवाई पुलिस चौकी के पास से लक्ष्मीबाई समाधि स्थल क एलिवेटेड रोड बनाई जानी है। लश्कर क्षेत्र में बनने वाले इस एलिवेटेड रोड की चौडाई पहले चरण के (लक्ष्मीबाई समाधि स्थल से ट्रिपल आईटीएम तक) फ्लाई ओवर से ज्यादा रहेगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि लश्कर क्षेत्र में ट्रैफिक लोड उपनगर ग्वालियर की तुलना में काफी ज्यादा है।
गिरवाई से लक्ष्मीबाई समाधि-11 प्वाइंट पर लूप के जरिए सडक जोडने की प्लानिंग
दूसरे चरण में गिरवाई से लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक बनने वाल 7.4 किलोमीटर लंबी इस एलिवेटेड रोड को कई जगह पर मौजूदा सडक से जोडा जाएगा ताकि इन सडकों से एलिवेटेड रोड से सही कनेक्टिविटी मिल सके। अभी तक के प्लान के अनुसार 11 प्वाइंट पर 19 लूप बनाए जाने की तैयारी है। लश्कर के संकरे और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लूप के लिए जग को लेकर परेशानियां आने की संभावना है इसलिए ये भी संभव है कि प्रस्तावित लूप की जगह में कुछ बदलाव हो इसके लिए टीम निरक्षण करेगी।
दूसरे चरण के काम तेजी से होगा, सर्वे शुरू हुआ
गिरवाई से लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिए जमीन अधिग्रहण का सर्वे चल रहा है। यह कार्य दूसरे चरण के तहत होना है। इस चरण में एक फ्लाई ओवर भी बनना है। पहले चरण का काम लगभग पूरा होने को है। दूसरे चरण के सर्वे के बाद जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव प्रशासन के पास भेजा जाएगा। जिससे काम तेजी से हो सके।
जोगिंदर यादव, कार्यपालन यंत्री/सेतु संभाग पीडब्ल्यूडी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *