रेलवे के कोचिंग डिपो में आग, बैटरियां फटीं
जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के कोचिंग डिपो में सोमवार रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम और रेलवे कर्मचारियों ने समय रहते आग को बुझा लिया। आग लगने के दौरान डिपो में 10 से 12 बैटरियों में विस्फोट हुआ। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि एक बैटरी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, इसके बाद पास में रखी बैटरियों में विस्फोट होने लगे। कोचिंग डिपो में रेल कोच का काम होता है। रेलवे कंपार्टमेंट में हुई टूट-फूट का भी मेंटेनेंस डिपो में ही किया जाता हे। जबलपुर रेल डिपो पश्चिम मध्य रेलवे का बड़ा कोचिंग डिपो है। यहां एक साथ कई गाड़ियां खड़ी होती हैं। दिन भर इनमें साफ सफाई और मरम्मत का काम चलता रहता है ।

