ग्वालियर में DRDO बाउंड्री के पास झाड़ियों में मिला शव

ग्वालियर. शहर में एक बुजुर्ग की लाश सडक किनारे झाडियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पडताल में जुट गई। घटना देर शाम विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र डीआरडीओ बाउंड्री के पास की है। लंबे समय तक बुजुर्ग की लाश पडी होने के कारण सड चुकी है जिससे पुलिस यह पता नहीं लगा पा रही है कि बुजुर्ग किसी हादसे का शिकार हुआ है या उसके साथ कोई घटना घटित हुई है। सूचना पर बुजुर्ग के परिजन भी मौके पर पहुंचे थे। जहां पूछताछ में उन्होंने बताया कि बुजुर्ग 15 दिन से घर से बिना बताये लाता हो गए थे। काफी तलाश करने पर भी उनका पता नहीं चल सका था। इसके बाद उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है जिससे कोई सुराग हाथ लग सके।
15 दिन से लापता बुजुर्ग का झाड़ियों में मिला शव
ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना पुलिस को गुरुवार शाम सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बुजुर्ग की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफिस की बाउंड्री की झाड़ियां में मिली है, सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे थे, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो बुजुर्ग की लाश लंबे समय तक पड़े होने का कारण पूरी तरह से सड़कर काली पड़ चुकी थी और उसमें कीड़े भी पड़ गए थे। कुछ देर बाद ही मृतक बुजुर्ग का बेटा और बहू भी मौके पर पहुंच गए थे। पूछताछ में मृतक बेटे मनीष ने बताया कि उनके पिता का नाम राधेश्याम बाथम उम्र 85 वर्ष है, उसने बताया कि उसके पिता उनके साथ गुरु कृपा अपार्टमेंट में एक किराए के कमरे में रहते थे और वह मानसिक रूप से कमजोर थे। 2 अक्टूबर सुबह करीब 4:00 बजे वह घर से बिना बताए कही निकल गए थे, सुबह देखा तो उनके पिता घर नहीं थे। पड़ोसियों और रिश्तेदारों में काफी तलाश की थी लेकिन पता नहीं चला था। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *