LatestNewsराज्य

ट्रेन हादसा, डिबालोंग में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप

असम. दीमा हसाओ जिले में गुरूवार को अगरतला-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। यह ट्रेन लुमडिंग डिवीजन के डिबालोंग स्टेशन के पास डिरेल हुई है। अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए है। उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि दीमा हसाओ जिले में एक ट्रेन दुर्घटना का शिकार हुई है। इसमें कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए है। एक शख्स को स्थानीय अस्ताल में भर्ती कराया गया है।
इंजन समेत 8 डिब्बे पटरी से उतरे
अधिकारियों ने बताया कि मुंबई जाने वाली अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस गुरूवार अगरतला से रवाना हुई थी। जैसे ही ट्रेन दोपहर करीब चार बजे लुमडिंग-बरदारपुर हिल सेक्शन के डिबालोंग रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो अचानक ट्रेन का इंजन समेत आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।
लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों के परिचालन को स्थगित
उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे (एनएफआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने की जानकारी मिलने के बाद बचाव और बहाली कार्य तेज हो गया है। दुर्घटना राहत चिकित्सा ट्रेन को घटनास्थल पर मदद के लिए रवाना कर दिया गया है। इसके साथ ही लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों के परिचालन को स्थगित कर दिया गया है। सीपीआरओ ने बताया कि लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर 03674 263120, 03674 263126 जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet