गाजा में मारा गया हमास चीफ सिनवार, इजरायल ने किया दावा
नई दिल्ली. हमास नेता याह्या सिनवार की मौत को लेकर फिर से चर्चाये तेज हो गयी है। इजरायली रक्षाबलों ने गुरूवार को एक बार फिर कहा है कि वह पुष्टि करने की कोशिश कर रहे है कि गाजा में एक दिन पहले मारे गये 3 आतंकवादियों में से एक हमास प्रमुख याहा सिनवार था। इजरायल ने अमेरिकी अधिकारियों को भी सिनवार की मौत की खबर दे दी है। हालांकि अभी डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है। दरअसल, एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने कहा है कि इस हमले में मारा गया एक शख्स याहा सिनवार था जो 7 अक्टूबर को इजरायल में हुए बड़े हमले का मास्टर माइंड था। अधिकारी ने कहा है आईडीएफ द्वारा मारे गये आतंकवादी सिनवार होने की संभावना अधिक है।
क्या है मामला
आईडीएफ ने अपने बयान में कहा है कि इस समय आतंकवादियों की पहचान की पुष्टि नहीं की जा सकती है। दरअसल, इजरायली सैनिकों ने गाजा की एक इमारत पर बुधवार को हमला किया था। इ समें 3 लोग मारे गये थे। सैनिकों ने गुरूवार को इमारत में प्रवेश किया तो उन्हें पता चला कि एक मृत शख्स सिनवार की तरह दिखता है। तभी से यह अटकलें तेज हो गयी है कि सिनवार की मौत हो गयी है।

