नसरल्लाह सहित हिज्बुल्लाह के टॉप 11 कमाण्डर ढेर, आतंक के इन 3 चेहरों पर टिकी हैं लड़ाकों की आस

अमेरिका

नई दिल्ली. इजरायल ने लगातार एयर स्ट्राइक कर हिज्बुल्लाह की पूरी कमर तोड़ दी है। हसन नसरूल्लाह, हाशिम सफीद्दीन और फौद शुक्र समेत अभी तक हिज्बुल्लाह के 11 टॉप कमांडर ढेर हो चुके है। इजरायल के इन हमलों ने हिज्बुल्लाह के दूसरे लड़ाकों का मनोबल भी तोड़कर रख दिया है। इस दौरान अब लड़कों की उम्मीदें हिज्बुल्लाह के 3 टॉप कमाण्डर्स पर टिकी हुई है। यह टॉप कमांडर अभी कहां है और उनकी आगे की प्लानिंग क्या है। यह किसी को नहीं पता है। इन 3 कमाण्डर्स के नाम है। नईम कासिम, तलाल हासिंह और अबु अली रिदा।
नई कासिम
शेख नईम कासिम को 1991 में तब हिज्बुल्लाह के जनरल सेक्रेट्री अब्बास अल-मुसावी ने डिप्टी लीडर नियुक्त किया था। आपको बता दें कि अगले ही साल अल मुसावी के काफिले को 1992 में इजरायली अपाचे हेलीकॉप्टर ने निशाना बनाया था। जिसमें उसकी मौत हो गयी थी। इसके बाद नसरल्लाह ने कमा संभाली थी। लेकिन नईम कासिम अपनी भूमिका में बने रहे। पिछले साल कासिम ने इजरायल के साथ तनाव पर विदेशी मीडिया को इंटरव्यू भी दिया था।
तलाल हामिह
तलाल हामिह को तलाल होस्नी हामिह, इस्मल मजरानी या अबू जाफर के नाम से भी जाना जाता है। वह हिज्बुंल्लाह के बाहरी संचालन का इंचार्ज है। जिसे यूनिट 910 के नाम से भी जाना जाता है। जो दुनिया भर में गुप्त अभियानों की देखरेख करता है। तलाल हामिह को हिज्बुल्लाह की पहली पीढ़ी का हिस्सा माना जाता है। जो 1980 के दशक के मध्य में संगठन से जुड़े। तलाल उन कुछ लोगों में शामिल हैं। जिनका नसरल्लाह से सीधा संपर्क था।
अबु अली रिदा
हिज्बुल्लाह के लड़ाके जिस तीसरे शख्स की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। उसका नाम है अबु अली रिदा। अबु हिज्बुल्लाह की बदर डिवीजन का कमांडर है। इजरायल की सेना उसका पता लगाने के लिये लगातार ऑपरेशन चला रही है। लेकिन उसका ठिकाना किसी को नहीं पता है। ऐसा बताया जा रहा है कि हिज्बुल्लाह के टॉप कमाण्डर पर एक के बाद एक होते हमले को देखते हुए। वह किसी अज्ञात ठिकाने पर छिपा हुआ है।
इन लड़ाकों को IDF ने किया ढेर
हसन नसरल्लाह: इजरायल ने सीक्रेट बंकर में छिपे हिज्बुल्लाह चीफ को एयरस्ट्राइक कर ढेर कर दिया था.
हाशिम सफीद्दीन: हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारी माने जा रहे हाशिम सफीद्दीन को भी हवाई हमलों में मार गिराया.
इसके अलावा इब्राहिम अकील (ऑपरेशन हेड), मोहम्मद कबीसी (मिसाइल और रॉकेट यूनिट हेड), फौद शुक्र (हिज्बुल्लाह का सर्वोच्च कमांडर), अली कराकी (साउथ फ्रंट कमांडर) को भी मार गिराया.
इजरायल ने हिज्बुल्लाह की दूसरी पंक्ति के नेताओं में विसम अल तवील (रादवां फोर्स कमांडर), अबू हसन समीर (रादवां फोर्स का ट्रेनिंग हेड), मोहम्मद हुसैन सरौर (एरियल कमांड कमांडर), सामी तालेब अब्दुल्लाह (नासेर यूनिट कमांडर) और मोहम्मद नासेर (अजीज यूनिट कमांडर) को हवाई हमले में ढेर कर दिया था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *