डबरा सिटी थाने का आईजी ने किया निरीक्षण में मिली पुलिस बल की कमी, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिये निर्देश

ग्वालियर. आईजी अरबिंद सक्सेना ने गुरूवार की शाम को ग्रामीण क्षेत्र के थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने डबरा सिटी थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। आरक्षकों से बातचीत कर उनकी समस्यायें सुनी और समाधान भी पूछे। इस बीच उन्होंने सिटी थाने को पर्याप्त बल दिलाने की बात भी कही। इस अवसर पर थाने का समूचा स्टाफ सतर्क दिखाई दिया। आईजी ने सबसे पहले एचसीएएम कक्ष का निरीक्षण किया। जिसके बाद मालखाना देखा। सीसीटीवी कैमरे देखेंु। वहीं हवालात की हालत भी देखी । उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर आरक्षकों से चर्चा की और जाना की रात गश्त में आने वाली परेशानी और उसके समाधान पर बातचीत की।
आपको बता दें कि आज आईजी का दौरा प्रस्तावित था। इसके चलते सुबह से ही सिटी थाने में व्यवस्थायें चाक चौबंद बनाई गयी। दोपहर के वक्त आईजी सिटी थाने पहुंचे। जिनकी अगवानी एएसपी देहात निरंजन शर्मा, एसडीओपी विवेक शर्मा और थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने की।
सिटी थाने में पर्याप्त पुलिस बल न होने की समस्या पर उन्होंने अन्य थानों से व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने थाने के हर कार्य क्षेत्र से जुड़े रजिस्टरों का भी बारीकी से निरीक्षण किया और कमियां पाए जाने पर उन्हें बेहतर बनाने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राकेश सागर भी मौजूद रहे।
सीसीटीएनएस प्रणाली में सुधार के निर्देश
आईजी सक्सेना ने सीसीटीएनएस प्रणाली की समीक्षा करते हुए इसे और प्रभावी बनाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधियों की ट्रैकिंग और आपराधिक रिकॉर्ड को सही से अपडेट किया जाए, ताकि कोई भी जानकारी अपर्याप्त न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *