पुलिस ने खनन माफियाओं को दबोचा, पुलिस ने मायनिंग अधिकारियों के साथ की कार्यवाही

मुरैना. अवैध पत्थर का अवैध परिवजन करने वाले 4 ट्रैक्टरों  को जब्त किया है। इन ट्रैक्टरों को न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने मौजूद लगने वाली खण्डा पत्थर की मंडी से पकड़ा है। यह कार्यवाही गुरूवार की शाम को की गयी। इस कार्यवाही में प्रशासन, खनन तथा पुलिस विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे। इस कार्यवाही में आधा सैकड़ा से अधिक पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद रहें।

पकड़ा गया ट्रैक्टर
तय कार्यक्रम के मुताबिक मुरैना पुलिस के एएसपी डॉ. अरविंद ठाकुर के नेतृत्व में शहर की तीनों थानों का पुलिस बल जिसमें टीआई से लेकर आरक्षक तक शामिल थे। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम तथा मायनिंग विभाग की ओर से जिला मायनिंग अधिकारी एसके निर्मल मुख्य रूप से मौजूद थे। पहले सभी अधिकारी यातायात थाने में एकत्रित हुए। उसके बाद गाडि़यों में भकर सभी लोग न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के ठीक सामने पहुंचे। वहां पर जाकर उन्होंने वहां ट्रैक्टर दिन में खंडे भरे हुए थे। उनको पकड़ लिया। यह कार्यवाही इतनी तेजी से हुई कि पूरी कार्यवाही में कार्यवाही में वह मुश्किल 20 मिनट लगे। उसके बाद सभी टैªक्टरों को सिविल लाइन थाने ले जाया गया और जहां पर उनको जब्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *