निगम अमले ने की अवैध निर्माण हटाने की कार्यवाही
ग्वालियर इंदरगंज चौराहे के पास रिलायंस डिजिटल बिल्डिंग मालिक अल्पना जैन पत्नी अजय जैन, साधना जैन पत्नी वीरेंद्र कुमार जैन आदि के अवैध निर्माण पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान एसीपी महेंद्र अग्रवाल, भवन अधिकारी पवन शर्मा, वीरेंद्र शाक्य, राजीव सोनी, जेडएचओ विपिन दुबे, मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र चौहान उपस्थित रहे।
शहर के प्रमुख मार्गों से यातायात में बाधक अतिक्रमण हटाया
ग्वालियर नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान एवं डॉ. अनुज शर्मा ने बताया कि निगमायुक्त अमन वैष्णव के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत फूलबाग चौराहा, गांधी पार्क के सामने ग्वालियर एवं फूलबाग चौपाटी के बाहर ग्वालियर पर फुटपाथ, सडक पर रखे टेबलों, कुर्सियां, तन्दूर, हाथ ठेलों एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को दल द्वारा हटवाया गया एवं सामान इत्यादि जब्त किया गया। जब्त सामान को मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड डी.बी. सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया। इसके साथ ही गस्त का ताजिया राममंदिर चौराहा से ट्रेफिक में बादा आ रहे हाथ ठेले हटवाए गए व एक फल का हाथ ठेला जब्त किया गया। साथ ही महाराज बाड़े पर फट्टे वालांे का सामान जब्त किया और एक आइसक्रीम की साइकिल जब्त कर आदि सामान को मदाखलत कार्यालय भिजवाया गया।
