सरकार ने दिवाली के पहले न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई

नई दिल्ली. सरकार ने दिवाली से पहले गुरुवार, 26 सितंबर को निर्माण, खनन और कृषि जैसे अनौपचारिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी का फैसला किया। यह 1 अक्टूबर से लागू होगी। सरकार का कहना है कि यह बढ़ोतरी महंगाई से निपटने में श्रमिकों की मदद करेगी, क्योंकि औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 2.40 अंकों की बढ़ोतरी हुई है।
सरकार साल में दो बार रिवाइज करती है मजदूरी
सरकार साल में 2 बार- अप्रैल और अक्टूबर में इंडस्ट्रियल सेक्टर में काम करने वाले श्रमिकों को मिलने वाली मजदूरी को रिवाइज करती है।
नया वेज तय करने के लिए सरकार कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में 6 महीने की औसत बढ़ोतरी और इन्फ्लेशन को सोर्स बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *