बंद फ्लैट में मिली 5 वर्षीय बच्ची की लाश, 2 संदेही गिरफ्तार, परिजनों ने किया चक्काजाम
भोपाल. शाहजहांनाबाद में 3 दिन से लापता बच्ची का शव गुरूवार को मिला है। बच्ची का परिवार जिस मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहता है। शव उसी बिल्डिंग के एक बंद फ्लैट में पानी की टंकी में पाया गया है। बच्ची की हत्या की आशंका जताई जा रही हे। पुलिस ने 2 संदेहियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव टंकी सहित पोस्टपार्टम के लिये अस्पताल पहुंचाया है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। गुस्साई भीड़ ने टीवी हॉस्पिटल रोड पर चक्काजाम कर दिया। लोग बच्ची की हत्या के आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग कर रहे है। उनका कहना है कि उन्होंने पुलिस से इस बंद फ्लैट को खुलवाने की मांग की थी। इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी । आज उसी फ्लैट के भीतर रखी पानी की टंकी में बच्ची का शव मिला है।
फिरौती का कोई फोन नहीं आया
पुलिस को आशंका है कि किसी परिचित ने ही बच्ची को अगवा किया था। यदि बच्ची खुद से कहीं गई होती तो किसी ने तो उसे भटकता देख रिपोर्ट कर दी होती। हो सकता है कि मल्टी में रहने वाले किसी शख्स ने बच्ची को उठाया हो। किसी बाहरी ने फिरौती के लिए अपहरण किया होता तो कोई कॉल या मैसेज आता। बच्ची का परिवार भी आर्थिक रूप से उतना सक्षम नहीं है। यह भी संदेह है कि बच्ची को अगवा करने से पहले रेकी की गई हो। वारदात के समय बच्ची की मां आंगनबाड़ी गई थी और ड्राइवर पिता नौकरी पर। 3 बड़ी बहनें स्कूल गई थीं। जहां बच्ची का परिवार रहता है, उसके दो रास्तों पर तो सीसीटीवी कैमरे हैं लेकिन घर के पास एक पैदल रास्ता भी है। यहां कैमरे नहीं हैं।
पुलिस के सर्च ऑपरेशन के 4 फोटो




