बिलौआ में पत्थर के अवैध खनन पर मायनिंग की कार्यवाही, एक एलएनटी मशीन 2 लोडर जब्त
डबरा. पत्थर के अवैध खनन पर मायनिंग और राजस्व प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए एक एलएनटी मशीन और 2 लोडरों को जब्त किया। ग्वालियर जिले के बिलौआ में काली गिट्टी के एक सैकड़ा के करीब वैध और अवैध क्रेशर है। वहीं इतनी ही बड़ी संख्या में अवैध पत्थर खदान भी संचालित हो रही है। जहां से बड़ी मात्रा में उत्थर का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जाता हे। वाहनों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें बिलौआ थाना परिसर में रखवाया गया है। पूरी कार्यवाही बिलौआ क्षेत्र में काली गिट्टी की अवैध खदान पर अंजाम दी गयी।
डबरा SDM दिव्यांशु चौधरी को अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। जिसके आधार पर उन्होंने मायनिंग और राजस्व टीम को निर्देशित किया। जिसके चलते मायनिंग इंस्पेक्टर राजेश गंगेले और तहसीलदार बिलौआ नवलसिंह की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए पत्थर की खदान पर दविश दी। जहां से अवैध उत्खनन करती एक एलएनटी मशीन और 2 लोडरों को जब्त किया गया है।
इस संबंध में तहसीलदार बिलौआ नवल सिंह का कहना है कि अवैध खनन पर कार्रवाई कर एलएनटी और लोडर जब्त किया गया हैं। जब्त वाहनों को बिलौआ थाना परिसर में रखवाया गया है कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
