अगले 3 दिन तेज बारिश नहीं, लोकल सिस्टम कराएगा हल्की बारिश

भोपाल. मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन तक तेज बारिश का अनुमान नहीं है। इसका कारण लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) और मानसून ट्रफ की वजह से एक्टिव स्ट्रॉन्ग सिस्टम का कमजोर होना है। हालांकि 23 सितंबर से एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है जिसके कारण प्रदेश के पूर्वी हिस्से में पानी गिरेगा। एमपी में अब तक 41.8 इंच बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 12 प्रतिशत अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है। आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। यदि कहीं लोकल सिस्टम एक्टिव होता है तो दोपहर बाद हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे मऊगंज, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाडा, बैतूल, पांढुर्णा, बुरहानपुर, खरगोन में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। दूसरी ओर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में धूप खिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *