Vande Bharat Express पर पत्थर फेंकने वाली की खैर नहीं, अब CCTV कैमरों से होगी ट्रेन की निगरानी

भोपाल. रेलवे ट्रैक पर विस्फोटक, पत्थर व धातु के टुकड़े रखे जाने और चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी करने जैसी घटनाएं अक्सर सामने आ रही हैं। इन घटनाओं से रेलवे को बहुत नुकसान पहुंचता है। इस दौरान यात्रियों की भी सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। रेलवे अब ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है।
रेलवे ने तय किया है कि वह ट्रेन की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। कुछ कैमरे इंजन के सामने व अगल-बगल में भी लगेंगे। कुछ कैमरे कोच के बाहर दोनों ओर व गार्ड के डिब्बे में लगाए जाएंगे। इन कैमरों के माध्यम से ट्रैक और आसपास रखी जा रही किसी भी संदिग्ध वस्तु की पहचान और निगरानी की जा सकेगी, जिससे समय पर कार्रवाई की जा सके।
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में रानी कमलापति-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इसमें न्यूनतम 16 और अधिकतम 32 कैमरे लगाए जाएंगे, जो कोच के दोनों ओर रहेंगे। उसके बाद मंडल की अन्य ट्रेनों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *