तर्पण करने गये जीजा-साले फंसे नदी के बहाव, पुलिस के जवानों रेस्क्यू कर बचाई जान

ग्वालियर. उस समय हादसा होते-होते बच गया जब तर्पण करने पहुंचे जीजा साले अचानक नदी का बहाव तेज होने पर फंस गये। जीजा-साले ने मदद के लिये आवाज लगाई। लेकिन आस-पास भी कोई नहीं था। पानी का बहाव लगातार बढ़ता जा रहा था और मौत का डर उनकी आंखों के सामने साफ दिखाई दे रहा था। महज 2 घंटे तक जीजा-सााले पेड़ को पकड़े खड़े रहें । मदद के लिये भगवान से प्रार्थना कर लगे।
इस दौरान यहां से गश्त करते निकल रहे पुलिस कर्मियों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल मामले की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी समेत अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई।
यह है पूरा मामला
मामले की जानकारी देते हुए तिघरा थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को हुई बारिश के बीच जब तिघरा के गेट खोले गए तो पानी के बहाव के कारण वह थाने के बल के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। अभी वह गश्त करते हुए नदी के किनारे जा रहे थे कि तभी उनकी नजर एक कार पर पड़ी जो पानी के बहाव के करीब थी और कभी भी पानी के बहाव में आकर बह सकती थी। कार देखकर उनका माथा ठनका और आस-पास सर्चिंग शुरू की। तलाश में प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह, आरक्षक आसुतोष पाराशर, रवि सिंह गुर्जर, दीवान सिंह, सुनील कुशवाह और वनकर्मी शिवा यादव को लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *