ग्वालियर में जानलेवा बारिश, दो की मौत

ग्वालियर. बुधवार को हुई तेज बारिश में दो लोगों की मौत उफनते नाले में गिरकर डूबने से हो गई है। पहली घटना शहर के बहोड़ापुर इलाके में हुई है, जबकि दूसरी घटना डबरा सिमरिया के करियावटी में हुई है। घटना के बाद पुलिस व स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर दोनों शव को बाहर निकलवाया है। पुलिस ने शवों को निगरानी में लेकर मर्ग कायम किया है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिए हैं। इस घटना पर जिला प्रशासन ने दोनों मृतक के परिवारों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
ग्वालियर में मंगलवार रात से तेज बारिश शुरू हुई थी, जो बुधवार दोपहर तक जारी रही है। लगातार बारिश से ग्वालियर के नदी और नाले उफान पर आ गए थे। जिस कारण शहर में कई जगह पानी भर गया था। कई नाले सड़कों पर ओवर फ्लो होकर बह रहे थे। ऐसे ही उफनते और बहते नालों में दो लोग हादसो का शिकार हुए हैं। शहर के बहोड़ापुर क्षेत्र में बुधवार दोपहर नाला उफान पर था। सड़क पर पानी भरे होने के कारण नाला और सड़क में अंतर समझ नहीं आ रहा था। इसी समय इस नाले में इंद्रानगर निवासी 60 वर्षीय सीताराम साहू गिर गया और बहता चला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व रेस्क्यू दल ने प्रयास शुरू किए। कुछ देर बाद वृद्ध तो मिला, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सीताराम साहू का शव निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही परिजन के सुपुर्द कर दिया है। बुधवार रात को वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *