भतीजे ने चाची को मारी गोली, मंदिर पर दीप रखने जा रही थी चाची

ग्वालियर. जमीनी झगड़े में बुधवार को एक महिला को उसके ही भतीजों ने गोली मार दी। मोटरसाईकिल सवार होकर आये भतीजों ने फायरिंग उस वक्त की जब उनकी चाची मंदिर पर दीप रखने जा रही थी। गोली लगने से महिला घायल हो गयी है। घटना थाना झांसी रोड इलाके कोटे की सराय की है।
घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उससे पहले परिजन ने घायल महिला को हॉस्पिटल पहुंचा दिया था। महिला बेहोश है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
धमकी देकर गए, लौटे और मार दी गोली
बीच-बचाव कराने पर सोनू और मोनू धमकी देकर गए कि अभी आकर बताते हैं, और गिरिजा मंदिर में दीपक रखने के लिए चली गई। अभी वह दीपक रखकर मंदिर से बाहर आई थी कि सोनू और मोनू दोबारा वहां पर पहुंचे और कट्टा निकालकर उस पर फायर कर दिया। दो बार राउंड मिस हुआ, लेकिन तीसरी गोली गिरिजा के माथे में लगी। हमला करने के बाद हमलावर भाग गए।
वहीं गिर पड़ी चाची, अभी तक है बेहोश
गोली माथे में लगते ही गिरिजा खड़ी-खड़ी जमीन पर गिरी और बेहोश हो गई। उसे गोली लगते ही परिजन उसे लेकर पास ही स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से महिला बेहोश है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *