श्रमदान कर लक्ष्मण तलैया का बदला स्वरूप

ग्वालियर – स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत लक्ष्मण तलैया पर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाएं एवं नगर निगम के अधिकारियों ने करीब 3 घंटे श्रमदान कर लक्ष्मण तलैया का स्वरूप ही बदल दिया। अभियान के अंत में नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई ।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सुबह 8 बजे से लक्ष्मण तलैया पर श्रमदान का आयोजन किया गया । इस आयोजन में सांसद भारत सिंह कुशवाह, सहित एविटास फाउंडेशन के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान लक्ष्मण तलैया के अंदर पड़ी हुई गंदगी को साफ किया गया। साथ ही आसपास के क्षेत्र एवं पहाड़ी पर लंबे समय से पड़ी पॉलीथिन और पूजा आदि की सामग्री को साफ किया गया। नगर निगम आयुक्त ने कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *