LatestNewsराज्य

ग्वालियर में कचरा फेंकने के विरोध करने पर एक दंपति को पड़ोसियों ने लात-घूसों से पीट दिया

ग्वालियर. शहर में एक दंपति को पडोसियों ने लात-घूसों से पीट दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समें तीन पडोसी युवक दंपती को लात-घूसों और कुर्सी से बेरहमी से पीट रहे हैं। पता चला है कि मारपीट करने वाले पडोसी और दंपती का घर के बाहर कचरा फेंकने को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। पडोसी घर के बाहर कचरा फेंकते थे जिसका दंपती काफी दिनों से विरोध कर रहे थे। पडोसियों द्वारा मारपीट करने से पति के सिर और हाथ में चोट आई है। पडोसियों द्वारा मारपीट करने की यह घटना दंपती के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी शिकायत दंपती ने थाने पहुंचकर पुलिस ने की। पुलिस ने शिकायत के बाद मारपीट करने वाले तीन पडोसियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम इलाके में 40 वर्षीय जितेंद्र राठौर अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते है। जहां जितेंद्र रहते हैं वहीं पास में दीपक राजावत, पिंकी भदौरिया और अंकुश भदौरिया रहते हैं। जितेंद्र राठौर के घर के दरवाजे पर पड़ोसी दीपक राजावत, पिंकी और अंकुश भदौरिया द्वारा कचरा फेंका जा रहा था, इसको लेकर जितेंद्र राठौर विरोध कर रहे थे और दोनों के बीच विवाद भी हो रहा था।
रविवार शाम को भी जब जितेंद्र राठौर अपने घर पर पहुंचे तो घर के दरवाजे पर कचरा डला हुआ था, जिसको लेकर जब जितेंद्र राठौर ने पड़ोसियों से घर के दरवाजे पर कचरा फेंकने के लिए मना किया तो वह उल्टा ही उनसे गाली-गलौज करने लगे जब जितेंद्र ने पड़ोसियों से गाली-गलौज करने का विरोध किया तो दीपक राजावत निक्की और अंकुश भदौरिया ने जितेंद्र राठौर की पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं जब जितेंद्र को बचाने उसका बेटा बंटी और पत्नी आई तो पड़ोसियों ने उनको भी पीट दिया। पड़ोसियों द्वारा की गई मारपीट के चलते जितेंद्र राठौर बेटा बंटी और उसकी पत्नी को सर और हाथ पैर में चोट आई है। मारपीट की यह घटना जितेंद्र राठौर के घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pashagaming holiganbet giriş pusulabet holiganbet holiganbet perabet perabet giriş kingroyal kingroyal giriş alobet holiganbet pashagaming atlasbet perabet perabet giriş betasus betasus giriş alobet alobet giriş holiganbet holiganbet giriş avrupabet avrupabet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş matbet matbet giriş atlasbet betcio betplay holiganbet betcio kingroyal kingroyal giriş perabet perabet giriş piabet holiganbet celtabet