अचलेश्वर मंदिर पर विराजमान गणेश जी मूर्ति विर्सजन के लिये नूराबाद रवाना

ग्वालियर. अचलेश्वर मंदिर पर विराजमान श्रीजी गणेश जी की प्रतिमा का विराजमान गणेशजी की मूर्ति को विर्सजन के लिये ले जाने के लिये पहले इन्दरगंज चौराहे से लेकर जाना तय था। लेकिन सड़क पर लगे बिजली के तारों की वजह से तय रूट प्लान को बदलते हुए पीछे इंदरगंज चौराहा से लेकर जाने का तय किया। अचलेश्वर चौराहा पर बने स्वागत द्वाद की वजह से गणेश जी की मूर्ति के लिये 1.30 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
महल गेट तक सभी श्रद्धालु गणेश जी मूर्ति के रथ को लेकर ले गये। श्रीजी की मूर्ति को क्रेन के माध्यम से ट्रोला पर चढ़ाई। लेकिन इसके लिये 1 घंटे का समय लगा। इसके बाद गणेश जी की मूर्ति को ट्रोला पर रखकर नूराबाद के लिये रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *