भोपाल के पास रेल हादसा, ट्रैक से उतरे 50 किमी की रफ्तार से दौड़ती ट्रेन के डिब्बे, मचा हड़कंप

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास रेल हादसा हुआ है। यहां मिसरोद और मंडीदीप के बीच ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। 50 किमी की रफ्तार से दौडती ट्रेन के डिब्बे ट्रेक पर उतर गए। हादसे के बाद हडकंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक पार्सल गाडी के साथ यह हादसा हुआ जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार पार्सल गाडी के डिब्बे पटरी से उतर गए। मिसरोद और मंडीदीप रेलवे स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ। लोको पायलट ने तुरंत घटना की सूचना स्टेशन मास्टर के साथ ही कंट्रोल रूम को भी दे दी। हादसे से रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय ट्रेन 50 किमी की रफ्तार से चल रही थी। ट्रेन पटरी से कैसे उतरी, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पिछले एक माह में एमपी में ट्रेन एक्सीडेंट की करीब आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। दो दिन पहले ही शहडोल में भी एक ट्रेन पटरी से उतरी थी। इससे पहले जबलपुर में इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी।
भोपाल रेल मंडल में हुए हादसे के बाद पार्सल गाड़ी के लोको पायलट ने वॉकी-टॉकी से स्टेशन मास्टर और कंट्रोल रूम को घटना से अवगत कराया। पटरी से उतर जाने के बाद पार्सल गाड़ी लाइन पर ही खड़ी रही। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे से रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *