VISM कॉलेज में हिन्दी दिवस पर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

ग्वालियर. VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता एवं निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सिंग, फार्मेसी व पैरामेडीकल महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निबन्ध प्रतियोगिता में लगभग 250 बच्चों व भाषण प्रतियोगिता में 48 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्जवलन से हुई। निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में (कशिश प्रजापति बीपीटी प्रथम वर्ष प्रथम स्थान) पर (रंजना पिप्पल बीफार्मा तृतीय सेमेस्टर द्वितीय स्थान) एवं (अनुपमा यादव बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष तृतीय स्थान) पर रही। भाषण प्रतियोगिता में (श्यामा प्रिया बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष प्रथम स्थान) (अमन द्विवेदी बीफार्मा सप्तम सेमेस्टर द्वितीय स्थान) एवं (आकाश साहू बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष तृतीय स्थान) पर रहें।
कार्यक्रम में उपस्थित संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने छात्र-छात्राओं को बताया कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है देखने में आता है कि आज कल के लोगो को हिन्दी बोलने में लज्जा आती है। उन्हें लगता है कि हम अगर हिन्दी में बात करेंगे तो हमें कम पढा लिखा समझा जायेगा परन्तु ऐसा नही है हिन्दी ऐसी भाषा है जो विदेशो में भी मान सम्मान रखती है। इसलिये हमें भी हिन्दी बोलते समय गर्व होना चाहिए। प्रतियोगिता के विजेताओं को अंत में स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। इस मौके पर संस्थान की चेरयपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह, समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण सहित समस्त स्टॉफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *