सिस्टम सक्रिय, कल से 3 दिन तक फिर बारिश का दौर, अंचल के लिए यलो अलर्ट

ग्वालियर. मानसून सिस्टम सक्रिय है, मंगलवार से तीन दिन अंचल में मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 11 से 13 सितंबर के बीच अंचल में जब बारिश र्हु थी उस समय कुछ जिलों के रेड तो कुछ जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया था। इससे पिछले सप्ताह की तुलना में आने वाले समय में कम बारिश होगी। हालांकि दो से तीन दिन से खिली धूप निकल रही है। इससे लोग फिरसे गर्मी का अहसास कर रहे है। रविवार को पूरे दिन सूरज के तीखे तेवर का लोगों ने सामना किया। शहर में अब तक 1045 मिमी बारिश हो चुकी है। यह अब तक के कोटे से 67 प्रहिशत ज्यादा है ।
रविवार को सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे थे। इससे लोगों ने दोपहर में गर्मी का अहसास किया। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री बढत के साथ 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य रहा। सुबह की आर्द्रता 81 प्रतिशत रही। यह सामान्य से 3 प्रतिशत अधिक रही, जबकि शाम की आर्द्रता 72 प्रतिशत रही। यह सामान्य से 5 प्रतिशत अधिक रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *