विराट दंगल में 200 पहलवान शामिल होंगे
ग्वालियर. मुरार के ग्राम हीरी (बिजौली) में विराट दंगल का आयोजन किया जा रहा है। दंगल का शुभारंभ 2 बजे होगा जिसमें लगभग 200 पहलवानों के शामिल होने की संभावना है। इसमें प्रथम पुरूस्कार 1 लाख रूपये, द्वितीय पुरूस्कार 51 हजार रूपये और तृतीय पुरूस्कार 21 हजार रूपये दिया जायेगा। यह जानकारी पत्रकारवार्ता में आयोजक सोनू बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए जानकारी दी। इसमें विनोद गुर्जर, मनीष बघेल और अभी गुर्जर आदि लोग मौजूद रहें।
विराट दंगल में पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के पुरूष पहलवान शामिल होने के लिये आयेंगे। इसमें महिला पहलवानों आने की संभावना बताई है। पहलवानों की हौंसला अफजाई करने के लिये सांसद और विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है।

