दिल्ली से ग्वालियर आ रही छत्तीसगढ एक्सप्रेस ट्रैक धंसने से एक तरफ झुकी, यात्रियों में खलबली मच गई, बाद हादसा टला

मुरैना. हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास लगातार बारिश से मिट्टी धंस गई और इससे पटरियां टेढी हो गई। इसका पता तब चला जब दिल्ली से ग्वालियर की ओर आ रही छत्तीसगढ एक्सप्रेस के स्टॉफ को ट्रेन का एक तरफ झुकाब महसूस हुआ। यात्रियों में खलबली मच गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को रोका जिसके बाद हादसा टल गया। उसके बाद से ही पिछले तीन दिन से इस स्थान से ट्रेनों को 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से निकाला जा रहा है।
चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन रोकी
हेतमपुर रेलवे स्टेशन से ढाई किलोमीटर दूर धौलपुर की ओर दिल्ली से ग्वालियर की ओर आने वाले डाउन ट्रैक के नीचे मिट्टी धंसी है। गुरूवार दोपहर 12.03 बजे छत्तीसगढ एक्स्प्रेस यहां से गुजरी तो ट्रेन एक ओर झुक गई। ट्रेन के चालक व गार्ड सहित यात्री तक घबरा गए। चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन रोकी और सूचना हेतमपुर स्टेशन पर दी। धंसे हुए ट्रैक के कारण ट्रेन को एक घंटा पां मिनट तक खडा रखा गया।
ट्रेन को धीमी रफ्तार में निकाला
मुरैना व ग्वालियर से आए इंजीनियरों की देखरेख में ट्रेन को डेढ से दो किलोमीटर प्रति घंटे की बेहद धीमी रफ्तार से निकाला गया। इसके बाद ट्रैक पर मरम्मत का काम शुरू हुआ जो शनिवार को भी जारी रहा।
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को चालक ने रोका
हेतमपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक आरएल मीणा ने बताया कि चालक दल को समय पर पता चल गया, इसलिए छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को रोक दिया। उसके बाद दिन-रात यहां काम चल रहा है, तब तक इस ट्रैक से ट्रेनों को 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से निकाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *