महिला ठग शिवानी गिरफ्तार,, दो हजार रूपये प्रति अकांउट शिवानी को मिलता था
ग्वालियर. क्राइम ब्रांच को एक बड़ी कामयाबी मिली है। ऑनलाइन ठगी करने वालों को किराये पर अकाउंट देने वाली शातिर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला गरीब, मजदूर वर्ग को ऑनलाईन गेम एप पैसा खाते में अ ाने का झांसा देकर यह अकाउंट ओपन करती थी और इसके बाद उनकी पासबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रख लेती थी। प्रत्येक अकाउंट के उसे 2 हजार प्रतिमाह मिलता था।
ठग इन खातों को ऑनलाइन फ्रॉड के जरिये ठगी की रकम हड़पने के लिये करते थे। हाल ही में कुछ खाते ब्लॉक हुए तो पीडि़त पुलिस के पास समस्या लेकर पहुंचे। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने खातें की पड़ताल शुरू की। उनका पता लगा कि यह शिवानी नाम की महिला ने खुलवाये थे। इसके बाद घेराबंदी का क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को शिवानी के घर पर दविश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला के घर से 15 से अधिक अकाउंट की पासबुक और एटीएम कार्ड मिले है।
डबरा की है शिवानी
पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला डबरा की रहने वाली है और कुछ माह पूर्व ग्वालियर आई है। इसी बीच उसकी मुलाकात एक युवक से हुई और उसने खाते खुलवाकर देने पर प्रत्येक खाते पर दो हजार रुपए देने का झांसा दिया था। जिसके बाद से महिला ने गरीब लोगों को गेम का पैसा आने की कहकर उनके दस्तावेज लिए और उनसे खाते खुलवाकर, सिम निकलवाई और ठग को देती गई।
महिला के साथियों की तलाश जारी
पकड़ी गई महिला ठग से पूछताछ कर क्राइम ब्रांच इस गिरोह के सदस्यों की जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ में लग गए है, अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि एक ठग दतिया का रहने वाला है।
पुलिस का कहना
इस मामले में ASP निरंजन शर्मा का कहना है कि एक शिवानी नामक महिला को पकड़ा गया है। उसने कई लोगों के अकाउंट खुलवाकर ठगों को किराए पर दिए थे। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, जिन लोगों के लिए वह काम कर रही थी यह पूछताछ कर रही है।

