अतिवर्षा से प्रभावित लोगों के बीच पहुँचे सांसद

दिलाया भरोसा सरकार हर संभव मदद करेगी
ग्वालियर पिछले दिनों में हुई अतिवर्षा से प्रभावित हुई बस्तियों में पहुँचकर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने प्रभावित लोगों से भेंट की। साथ ही वर्षा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि वर्षा से हुए नुकसान का सर्वे किया जा रहा है। शीघ्र ही प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से राहत राशि उपलब्ध कराई जायेगी। केन्द्र व राज्य सरकार अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों की मदद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
शुक्रवार को ग्वालियर शहर के गोल पहाड़िया क्षेत्र एवं डबरा के नंद का डेरा, लक्ष्मी कॉलोनी, चीनौर रोड़, भितरवार रोड़ व जल भराव से प्रभावित अन्य बस्तियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वर्षा से हुए नुकसान की वस्तुस्थिति भी जानी। उन्होंने जल भराव से प्रभावित बस्तियों की सड़क, नाली व विद्युत पोलों को जल्द से जल्द ठीक कराने के लिए अधिकारियों से कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *