इन्दौर-निजी कंपनी के गोदाम में लगी आग से धमाके सुनाई दिये, डीजल के कंटेनर भी चपेट में आये, दूर से धुआं दिखाई दे रहा

इन्दौर. एक निजी कंपनी के गोदाम में आग लग गयी। घटना लसुडि़या में एसआर कंपाउड हिमालय बस बॉडी बिल्डिंग के गोदाम में हुई। आग लगने के बाद कई धमाके भी सुनाई दिये। कई किलोमीटर दूर से धुआं दिखाई दे रहा है।
थर्माकाल शीट से सुलगी थी आग
घटनास्थल पर मौजूद गोदाम मालिक मनीष यादव ने कहा है कि वह खाना खाने गये थे। इस बीच शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी थर्माकाल की शीट पर गिरी। जिससे आग लग गयी और वहां रखे अन्य रॉ मटेरियल से फैल गयी। खबर मिलते ही फायर बिग्रेड पहुंची। दमकलकर्मी आग को बुझाने में जुटे हुए है। यहां बस में इस्तेमाल किया जाने वाला रॉ मटेरियल रखा था। कई डीजल टैंक भी रखा हुआ था। इससे आग और तेजी फैल गयी।
बसों की बॉडी बनाने का होता है काम
फायर ब्रिगेड के अफसरों के मुताबिक यहां पर बसों की बॉडी बनाने का काम होता है। हादसे के समय कुछ गाड़ियां भी अंदर थीं। आग से वह भी जल कर खाक हो गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो किया गया है, लेकिन अंदर से धुंआ अब भी निकल रहा है। फिलहाल आग पूरी तरह से काबू में है।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है..

