CM ममता बनर्जी बोली मैं इस्तीफा देने को तैयार
बंगाल. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देर शाम कहा कि आज मैंने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को दो घंटे इंतजार किया लेकिन वे बातचीत के लिए तैयार नहीं हुए है। मैं उन लोगों से माफी मांगना चाहती हूं जिन्हें लगा था कि आज डॉक्टरों और सरकार के बीच बैक होगी और इस आंदोलन का हल निकलेगा। लोगों की खुशी के लिए मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि मैं भी आरजी कर मेडिकल कॉलेज के रेप-मर्डर केस में न्याय चाहती हूं। जूनियर डॉक्टर्स के काम रोक देने के चलते 27 लोगों की जान गई है 7 लाख मरीजों की हालत खराब है इसके बावजूद मैं डॉक्टर्स के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लूंगी, बडे होने के नाते मैंने उन्हें माफ किया।
दरअसल बंगाल में धरना दे रहे जूनियर डॉक्टर्स को ममता सरकार ने शाम 5 बजे मुलाकात के लिए बुलाया था। डॉक्टर्स नबन्ना पहुंचे लेकिन मीटिंग का लाइव टेलीकास्ट कराने की शर्त पर अडे रहे जबकि सरकार इसके लिए नहीं मानी। पिछले 3 दिनों में सरकार की ओर से डॉक्टरों के साथ बातचीत की यह तीसरी पहल थी। डॉक्टर्स ने पिछले दो प्रस्तावों को खारिज कर दिया था। उनकी 5 मांगे है। उन्हें इस पर बातचीत के लिए 4 शर्तें रखी है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप-मर्डर केस को लेकर जूनियर डॉक्टर्स 34 दिन से प्रदर्शन कर रहे है।

