लेडी कांस्टेबल बोली-एसआई हमारे प्यार के बीच आ रहा था इसलिये हमने मार दिया, टक्कर के बाद 30 मीटर तक घसीटा, साथी के साथ आत्मसमर्पण

एसआई को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।राजगढ. पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर की कार से कुचलकर हत्या कर दी। कार पचोर थाने की महिला आरक्षक पल्लवी सोलंकी ने की थी। दुर्घटना के बाद पल्लवी और उसका साथी करण ठाकुर देहात थाने पहुंचे। यहां दोनों ने कहा-हमने एसआई को मार दिया है। एसपी आदित्य मिश्रा ने एसडीओपी कार्यालय में महिला आरक्षक से देर रात तक पूछताछ की। बुधवार की सुबह देहात थाना प्रभारी गोविंद मीणा ने कहा है कि दोनों आरोपियों ने एसआई की हत्या करने का आरोप स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
लेडी कांस्टेबल बोली-एसआई हमारे प्यार के बीच आ रहा था इसलिये हमने मार दिया, टक्कर के बाद 30 मीटर तक घसीटा, साथी के साथ आत्मसमर्पण
राजगढ. पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर की कार से कुचलकर हत्या कर दी। कार पचोर थाने की महिला आरक्षक पल्लवी सोलंकी ने की थी। दुर्घटना के बाद पल्लवी और उसका साथी करण ठाकुर देहात थाने पहुंचे। यहां दोनों ने कहा-हमने एसआई को मार दिया है। एसपी आदित्य मिश्रा ने एसडीओपी कार्यालय में महिला आरक्षक से देर रात तक पूछताछ की। बुधवार की सुबह देहात थाना प्रभारी गोविंद मीणा ने कहा है कि दोनों आरोपियों ने एसआई की हत्या करने का आरोप स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

बाइक से कार के बोनट पर गिरे सब इंस्पेक्टर
एसआई दीपांकर गौतम मंगलवार दोपहर बाइक से ब्यावरा-देवास हाईवे पर देहात थाने की ओर जा रहे थे। फुंदा मार्केट में पेट्रोल पंप के सामने पल्लवी की कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एसआई उछलकर कार के बोनट और आगे के कांच पर लुढ़कते हुए सड़क पर आ गिरे। इसके बाद कार एसआई को करीब 30 मीटर तक घसीट ले गई। उनके सिर, बाएं पैर के घुटने और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद पल्लवी और करण सीधे देहात थाने गए और पुलिस को जानकारी दी। इधर, मौके पर मौजूद दुकानदारों ने घायल एसआई को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया।
भोपाल किया रेफर, रास्ते में दम तोड़ा
देहात थाना प्रभारी गोविंद मीणा, सिटी टीआई वीरेंद्र धाकड़ और पुलिस के अन्य अफसर अस्पताल पहुंचे। यहां एसआई गौतम को डॉ. संदीप नारायणे ने प्राइमरी इलाज के बाद भोपाल रेफर कर दिया। रास्ते में श्यामपुर के पास एसआई को खून की उल्टी हुई और उन्होंने दम तोड़ दिया। साथी पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *