परिधि अस्पताल के सामने शव रखकर चक्काजाम, मांग थी पंजीयन निरस्त हो

ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित परिधि अस्पताल में रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन कराने के लिये भर्ती हुए मरीज के परिजनों ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात लगभग 2.30 बजे डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिये भी शव को भेज दिया। परिजनों ने मंगलवार की शाम 7 बजे चक्काजाम कर दिया। जिसे पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। मुरार नदी पार टाल निवासी 40 वर्षीय गयाप्रसाद लम्बे समय से रीढ़ की हड्डी में दर्द से परेशान थे। जिन्हें इलाज के लिये परिजनों रविवार को सिटीसेंटर के परिधि अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के भतीजे विक्की का आरोप था। कि भर्ती करने के बीच अस्पताल प्रबंधन ने 20 हजार रूपये की मांग की थी।
लेकिन हम इतने पैसे नहीं दे सकते थें इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने 10 हजार रूपये देने की बात पर चाचा को भर्ती कर लिया। लेकिन ऑपरेशन के बीच इंजेक्शन लगने के बाद चाचा की मौत हो गयी। जबकि चाचा भर्ती होने के लिये स्वयं पैदल चलकर आये थे। इससे यह स्पष्ट है कि डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत हो हुई है। इसलिये अस्पताल का पंजीयन निरस्त किया। चक्काजाम की खबर मिलते ही थाना विश्वविद्य़ालय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कार्यवाही का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर परिजन शव लेकर श्मशान घाट के लिये रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *