अग्नि दुर्घटना या आपात स्थिति में इन नम्बरों पर दें जानकारी

ग्वालियर – शहर में आग लगने या आपातकाल समय के लिए फायर ब्रिगेड नगर निगम ग्वालियर को त्वरित सूचना देने हेतु शहर के विभिन्न स्थलों पर फायर स्टेशन संचालित है। आग लगने/ आपात कालीन स्थिति में त्वरित सूचना देने हेतु दूरभाष नम्बरों पर सूचना देने का कष्ट करें।
उपायुक्त डॉ अतिबल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने शहर में संचालित सभी फायर स्टेशनों का निरीक्षण कर 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। शहर के नागरिकों की सुविधा के लिए निगम के सभी फायर स्टेशनों के नम्बर सार्वजनिक किए जा रहे हैं जिससे आवश्यकता पडने पर शहरवासी सूचना दे सकें।
उपायुक्त 100, 7587647478, फायर ऑफीसर उमंग प्रधान मो. 8878432178, सहा. फायर ऑफीसर विवेक दीक्षित 9171097102 एवं मुख्य फायर बिग्रेड, कंट्रोल रूम मुख्यालय सिटी सेंन्टर का दूरभाष क्रमांक 0751-2438361, 101, 2342101, 2342102, 2340489, फायर सव स्टेशन बाडा 0751-2438326, फायर सव स्टेशन आनद नगर 0751-2438368, फायर सव स्टेशन डीडी नगर 0751-2438227, फायर सव स्टेशन मुरार फायर 2438324 आपात कालीन स्थिति, आग लगने की सूचना उपरोक्त अधिकारीगण अथवा फायर ब्रिगेड मुख्यालय/सव स्टेशनों को सूचना दे सकते है। फायर ब्रिगेड विभाग तत्पर आपकी सेवा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *