राजकमल के बेंसमेंट में लगी आग से 2 स्कूटर जलकर हुए राख
ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित कैलाशबिहार स्थित राजकमल के अपार्टमेंट के बेसमेंट में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक अपार्टमेंट के बेसमेंट में अचानक आग लग गयी। जिसमें बेसमेंट में खड़ी 2 स्कूटी जलकर राख हो गयी। आग बेसमेंट में लगे बिजली क तारों में शॉर्ट सर्किट होने के चलते लगी थीं आग की सूचना लगते ही बेसमेंट में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया और वह अपने-अपने फ्लैट से बाहर निकलकर आ गये। वहीं, कुछ लोगों ने गाडि़यों में लग रही आग को बुझाने को प्रयास किया। लेकिन आग इतनी तेज थी कि देखते-देखते ही बेसमेंट में खड़ी दोनों गाड़ी जलकर राख हो गयी।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने बेसमेंट में लग रही, आग पर पानी डालकर बुझाया घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है। राजकमल अपार्टमेंट की घटना
बता दें कि आग लगने की यह घटना ग्वालियर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर कैलाश बिहार के पीछे स्थित राजकमल अपार्टमेंट में रविवार-सोमवार दरमियानी रात करीब एक से 1:30 से 2.00 बजे की है, जब अपार्टमेंट में रहने वाले परिवार सो रहे थे तभी अचानक बेसमैंट में लगे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया और बिजली के तारों में आग लग गई।
आग की चिंगारी से धधकी स्कूटी
जिस जगह बिजली के तारों में आग लगी वहां लोगों की गाड़ियां खड़ी थी, वही आग की खबर लगते ही बेसमैंट में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। बिजली के तारों में हो रही शॉर्ट सर्किट की चिंगारियां नीचे खड़ी दो स्कूटी पर जा गिरी जिससे स्कूटी में आग लग गई, वहां मौजूद लोगों ने अग्निशमन सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बुझाने से पहले ही सिलेंडर की गैस खत्म हो गई। वही आग लगने की सूचना अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। आग की सूचना लगते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा। जहां दमकल कर्मियों ने बेसमैंट में लग रही आग पर पानी डालकर बुझा दिया गया। गनीमत रही की आग ज्यादा नहीं फैली नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

