गर्लफ्रेंड के मेकअप और कपड़ों के लिये चोरी करते थे, दिल्ली वाली प्रेमिका ने खर्चो ने 2 भाईयों को बनाया चोर, 3 चोरी का खुलासा

ग्वालियर में आरोपियों के पास से सात मोबाइल, एक लाख रुपए और जेवर बरामद किए गए हैं।ग्वालियर. साहब मेरी एक गर्लफ्रेंड है उसके खर्चे पूरे करने के लिय ही चोरी करता हूं। लेकिन अब नहीं करूंगा। ग्वालियर में पुलिस के हाथ लगे 2 शांतिर चोरों ने यह स्वीकार किया है। दोनों सगे भाई है। अहम बात यह है कि दोनों एक ही लड़की से प्यार करते हैं। गर्लफ्रेंड के मेकअप, कपड़े और महंगे शोक पूरे करने के लिये वह चोरियां करने लगे। इनमें एक शराब और दूसरा स्मैक के नशे का आदी है। पूछताछ में इनसे तीन वारदातों का खुलासा हुआ है। हस्तिनापुर पुलिस को लगता है कि गर्लफ्रेंड के लिये चोरी करने वाले इन दोनों भाईयों से 10 से 15 चोरियों का खुलासा हो सकता है।

31 अगस्त को हस्तिनापुर इलाके में हुई चोरी के दौरान CCTV में दिखे थे दोनों भाई।
भिंड का चोर पुलिस हाथ कैसे आया
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से बेहट सर्किल में चोरी की घटनायें बढ़ रही थीं। एसडीओपी बेहट संतोष पटेल ने अपने पूरे सर्किल के थानों को अलर्ट कर दिया था। हस्तिनापुर थाना प्रभारी राजकुमार राजावत को पिछले दिनों हुई चोरियों में कुछ संदेहियों के नाम मिले। जिसके बाद उन्होंने साइबर सेल की हेल्प ली। कुछ डिटेल हाथ लगी। जिन पर शक था, वह साइबर सेल की रिपोर्ट के बाद और पुष्ता हो गया।
रविवार को पुलिस को खबर मिली थी कि दोनों सेदेही फिर वारदात के लिये रेकी कर रहे हैं। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया । दोनों सगे भाई निकले, जिनकी पहचान रवि धानुक 20, विशाल धानुक 27, पिता अशोक निवासी मेहगांव भिंड के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की गयी तो हस्तिनापुर की दो और उटीला की एक चोरी का खुलासा हुआ है।
आरोपी बोले- गर्लफ्रेंड के खर्चे बढ़े तो ज्यादा चोरियां करने लगे
SDOP बेहट संतोष पटेल ने आरोपी दोनों भाइयों से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि रवि शराब का और विशाल स्मैक का आदी है। दोनों के बीच एक लड़की है। जिसे दोनों ही अपनी गर्लफ्रेंड कहते हैं। जिस लड़की का जिक्र इन्होंने अपनी प्रेमिका के रूप में किया है, वह पहले यहीं रहती थी। अब दिल्ली में रहती है। रवि ने पुलिस को बताया कि, ‘मैं पहले से चोर नहीं हूं। गर्लफ्रेंड के खर्चों ने चोर बना दिया। दिल्ली में वह हाई प्रोफाइल लाइफ जीती है। उसके महंगे कपड़े, मेकअप और बाकी खर्चे पूरे करने के लिए ही हम चोरी करते हैं। पहले खर्च कम थे, इसलिए हम कभी कभार ही चोरी करते थे, लेकिन अब गर्लफ्रेंड के खर्चे बढ़ गए हैं, तो चोरियां ज्यादा करनी पड़ती हैं।’
चोरी की तीन वारदातों का हुआ खुलासा
पकड़े गए दोनों भाइयों से हस्तिनापुर में 31 अगस्त 2024 को मुनेश पिता शोभाराम जाटव निवासी बजरंग कॉलोनी डबका के घर चोरी सहित दो वारदातों का खुलासा हुआ है। पहली वारदात के अगले दिन रात में थाना उटीला के सौंसा गांव में बबलू यादव के मकान से ताला तोड़कर एक मोबाइल और नकदी चोरी का भी खुलासा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *