ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर और उज्जैन संभागों में नीट, जेईई क्लैट की फ्री कोचिंग दी जाएगी

ग्वालियर. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के जनजातीय स्टूडेंट्स को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन संभागों में नीट, जेईई क्लैट की फ्री कोचिंग दी जाएगी। सीएम को खंडवा के खालवा में जनजातीय छात्र प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आकांक्षा योजना के तहत प्रदेश के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा जैसे-जेईई (जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन), नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट), एम्स (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइेंस) और क्लैट (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) के लिए फ्री कोचिंग फैसिलिटी दी जा रही है। प्रदेश के 5 बडे नगरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में स्टूडेंट्स फ्री कोचिंग कर सकेंगे। सीएम ने कहा कि जिन बच्चों की पूरी व्यवस्था करना है मैं यहीं से घोषणा करता हूं कि कोचिंग क्लास में जाना आपका पैसा हमारी सककार भरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *