करंट लगने से ज्योतिषाचार्य पिता और पुत्र की मौत, बेटे को बचाने गयी मां और बेटी भी घायल

हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। मां-बेटी घायल हो गई। - Dainik Bhaskarग्वालियर. एक घर में यकायक करंट फैल गया और इसकी चपेट में आने से पिता और पुत्र की जान चली गयी। बचाने पहुंची मां और बेटी भी करेंट की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर पड़ी । चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी को अस्पताल ले जाया गयां जहां पर डॉक्टरों ने पिता और पुत्र को मृत घोषित कर दिया।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बालाबाई का बजार में रविवार की सुबह की है। 42 वर्षीय प्रेमदत्त शर्मा ज्योतिष का काम करते थे। उनके मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। उन्होंने बगल में एक मकान किराये स ले लिया था। जिसमें वह पत्नी ज्योति, बेटा पवित्र उर्फ कृष्णा और बेटी पलक के साथ रह रहे थे।
पिता को करंट लगा तो पुत्र बचाने पहुंचा
रविवार की सुबह हाईवोल्टेज करंट की चपेट में प्रेमदत्त आ गये थे तो पिता को करंट की चपेट में बेटा कृष्णा उन्हें बचाने पहुंचा तो वह भी चपेट में आ गया। पत्नी ज्योति ने बेटी पलक के साथ उन्हें करंट से बचाने की कोशिश की। लेकिन वह दोनों भी करंट लगने से बेहोश होकर गिर ग्यभ्ं चीख पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे। उन लोगों ने प्रेमदत्त के भाई बलराम शर्मा को खबर दी । जिसके बाद मकान की बिजली सप्लाई बन्द की गयी। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, हालांकि पिता और बेटे की जान नहीं बचा सके। मां और बेटी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *