मदाखलत अमले ने हटाया अस्थाई अतिक्रमण
ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान ने बताया कि निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत नेहरू पेट्रोलपंप से गोल पहाड़िया राजपूत सीमेंट टैक्टर पार्ट सामान तक हाथ ठेले, स्टेंड बोर्ड आदि सामान को हटाया गया। इसके साथ ही तारागंज बीजेएस कालोनी में राजीव राठौर द्वारा अवैध रूप से गेट लगा कर रास्ता बंद कर अस्थाई रूप से अतिक्रमण किया गया था। अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही मदाखलत अमले द्वारा की गई। कार्यवाही के दौरान निरीक्षक श्री सुघर सिंह सिसोदिया एवं मदाखलत अमला मौजूद रहा।
इसी के साथ राजा मानसिंह चौराहा से होटल तानसेन से रानी झलकारी बाई चौराहा, आकाशवाणी चौराहा, गांधी रोड, परशुराम चौराहा, थाटीपुर चौराहा से गोविंदपुरी, गोविंदपुरी से अलकापुरी चौराहा, जीवाजी विश्वविद्यालय, राजमाता चौराहा से माधव नगर गेट तक एव सिटी सेन्टर सहित पूर्व विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर एवं खम्बो पर लगे कट आउट, पोस्टर, बैनरों, झन्डीयो को दल पूर्व द्वारा हटवाया गया।

