सुकमा में IED ब्लास्ट में CRPF के 2 जवान शहीद
सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों द्वारा किये गये आईईडी हमले में 2 जवान शहीद हो गये। शहीद जवानों के नाम विष्णु आर और शैलेन्द्र बताये जा रहे हैं। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की मकसद से कैम्प सिलगेर से टेकलगुडेम आने वाले रास्ते पर आईईैडी लगाया था। जिसकी चपेट में 201 कोबरा वाहिनी का ट्रक आ गया।
जगरगुंडा थाना क्षेत्र के कैम्प सिलगेर से 201 कोबरा वाहिनी का अग्रिम दल आरओपी ड्यूटी के दौरान ट्रक और बाइक से कैम्प टेकलगुडेम की ओर जा रहा था। मूवमेंट के दौरान रविवार दोपहर लगभग 3 बजे 201 कोबरा वाहिनी का ट्रक आईईडी की चपेट में आ गया। जिसमें चालक और सहचालक घटनास्थल पर ही शहीद हो गये। वहीं, बताया जा रहा है कि बाकी सभी जवान सुरक्षित हैं। शहीद जवानों के नाम विष्णु आर और शैलेंद्र है। शहीद जवानों के शवों को मौके से निकाला जा रहा है घटना की जानकारी जवानों के परिजनों को दे दी गयी है।
